Home   »   RRB Group D Answer Key

RRB Group D Answer Key 2022 जारी, आंसर-की यहाँ से डाउनलोड करे

RRB Group D Answer Key 2022 Out: जिन विद्यार्थियों ने आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा दी है, वे अपनी आंसर-की, प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स शीट देख सकते है। रेलवे ग्रुप डी आंसर-की आज 14 अक्टूबर 2022 को जारी हो चुकी है। आरआरबी ग्रुप डी आंसर-की (RRB Group D Answer key) का लिंक सभी आरआरबी की वेबसाइट्स पर उपलब्ध हो गया है। इसके बाद 15 अक्टूबर 2022 सुबह 10 बजे से 19 अक्टूबर 2022 रात 11.59 बजे तक आपत्ति/ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे, प्रति आपत्ति पर 50 रुपये का भुगतान करना होगा। ग्रुप डी भर्ती (लेवल-1) में चयन सिंगल स्टेज एग्जाम से होगा।

आरआरबी ग्रुप डी आंसर-की 2022 (RRB Group D Answer Key)

रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा पांच चरणों में 17 अगस्त 2022 से 11 अक्टूबर 2022 तक आयोजित की गई थी। रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के जरिए रेलवे ग्रुप डी के 1.03 लाख पदों पर भर्ती होगी जिसके लिए 1 करोड़ 15 लाख लोगों ने आवेदन किया था। आरआरबी की संबंधित आधिकारिक वेबसाइटों पर जाएं होम पेज पर, उम्मीदवारों को RRB Group D Answer Key 2022 का लिंक मिलेगा। यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके, उत्तर कुंजी डाउनलोड करें।

आरआरबी ग्रुप डी आंसर-की मार्किंग स्कीम

कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा (सीबीटी) में जो पास होगा, उसे शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए बुलाया जाएगा।प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक 1/3 अंक काट लिए जाएंगे। लिखित परीक्षा (सीबीटी) में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 40%, ईडब्ल्यूएस को 40%, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) को 30%, एससी व एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 30-30% न्यूनतम अंक लाने होंगे।

उत्तर के प्रकार आवंटित अंक
प्रश्नों की संख्या 100
सही उत्तर +1 अंक
गलत उत्तर 1/3 अंक
खाली उत्तर 0
Important Links
RRB Group D Result 2022 RRB Group D Previous Year Cut Off
RRB Group Exam Pattern 2022 RRB Group D Syllabus 2022
RRB Group D Salary Structure & Pay Scale RRB Group D Previous Year Paper PDF
RRB Group D Answer Key 2022 जारी, आंसर-की यहाँ से डाउनलोड करे_30.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *